बड़े बुजुर्गों को अक्सर कहते सुना होगा कि दूध, दही, घी, बादाम, छुआरे (छुहारे) खाया करो, तभी देह (शरीर) में ताकत रहेगी. अब दूध, दही, घी और बादाम के भी कई फायदे हम जानते हैं, लेकिन क्या आप छुआरे के फायदे जानते हैं. ये सुपर फूड गजब का स्टेमिना बढ़ाता है और कमजोरी दूर करता है, बशर्ते इसे ठीक तरीके से खाने का तरीका आपको पता हो.
बड़े बुजुर्गों को अक्सर कहते सुना होगा कि दूध, दही, घी, बादाम, छुआरे (छुहारे) खाया करो, तभी देह (शरीर) में ताकत रहेगी. अब दूध, दही, घी और बादाम के भी कई फायदे हम जानते हैं, लेकिन क्या आप छुआरे के फायदे जानते हैं. ये सुपर फूड गजब का स्टेमिना बढ़ाता है और कमजोरी दूर करता है, बशर्ते इसे ठीक तरीके से खाने का तरीका आपको पता हो!
* छुहारे के फायदे क्या हैं?
वैसे तो छुआरे के कई फायदे हैं. इसमें विटामिन ए, के, बी2, बी6 और सी पाया जाता है. ये सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होता है. छुआरे में कोलेस्ट्रोल नहीं होता है. वसा कम मात्रा में होता है. ऐसे में ये दिल के लिए भी अच्छा माना जाता है. इसमें सोडियम कम और पोटेशियम अधिक होता है. ये शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होता है |
* छुहारा और खजूर में क्या अंतर है?
सबसे पहले आपको बता दें कि छुआरे या छुहारे एक ही चीज हैं. कहीं इसे छुआरे कहा जाता है तो कहीं छुहारे. वहीं, खजूर और छुआरे भी एक ही होता है. बस इनमें मामूली और महत्वपूर्ण अंतर यह है कि खूजर के सूख जाने के बाद हम उसे छुआरे कहते हैं. यानी छुआरे को सूखा खजूर भी कहा जाता है |
* वजन बढ़ाने में कारगर है छुआरा
छुआरा वजन बढ़ाने में भी कारगर माना जाता है. कमजोर लोग अपना वेट बढ़ाने के लिए दूध और छुआरे का सेवन कर सकते हैं. छुआरे का सेवन बालों की समस्या में भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन बी5 पैंटोथेनिक एसिड होता है, जो बालों के लिए अच्छा माना जाता है, इससे रूखे बालों के झड़ने और दोमुंहे बालों के गिरने की परेशानी दूर होती है.
छुआरे खाने से कमजोरी दूर होती है. इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है. ये गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, जो बच्चे के जन्म के समय सहायक होता है.
* छुआरे खाने का तरीका क्या है?
छुआरा पेट के लिए भी अच्छा माना जाता है. अगर अपच की समस्या है तो छुआरे खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है. यही नहीं छुआरे खाने से भूख न लगने की शिकायत भी होती है. बताया जाता है कि छुआरे के गूदे को दूध दूर में उबालने और ठंडा होने के बाद मिक्सर में पीसने के बाद पीने से भूख न लगने की दिक्कत दूर होती है.|
* दूध और छुआरे के फायदे क्या हैं?
बताया जाता है कि छुआरा टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने की क्षमता रखता है. दूध और छुआरे के नियमित सेवन से पौरुष के शक्ति बढ़ती है. ये स्टेमिना बढ़ाने में मददगार होता है. दूध में छुआरे को उबालकर सेवन करने से पुरुषों को बड़े फायदे होते हैं. चूंकि छुआरे में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज अधिक होता है. इसलिए ये एनर्जी बूस्टर का भी काम करता है. साथ ही कामेच्छा में भी सुधार करता है|.